05:36 Sun, Jul 06, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, Jul 06, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने एक मेधावी छात्रा को भेंट की आर्थिक मदद

PUBLISH DATE: 08-10-2024

जालंधरः लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सेवा  के तहत   प्रधान श्रीराम  आनंद की अगुवाई में  कॉलेज की एक  जरूरतमंद मेधावी    छात्रा को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 15000/रूपऐ प्रदान किए। यह प्रोजेक्ट समाज सेवक लांयन मितुल चोपड़ा व लांयन अरुण वशिष्ट जी के सहयोग से करवाया गया। 



चोपड़ा साहब ने बताया  कि समाज में ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पढ़ने की ललक और चाहत है किन्तु आर्थिक अभाव की बजह से पढ़ नहीं पाते और हमारी लायंस क्लब जालंधर ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करती है और प्रयास करती है कि पढ़ाई में आर्थिक रुकावट ना हो इसलिए समय समय पर ऐसे प्रोजेक्ट्स  करती रहती हैं।आनंद साहब ने धन्यवाद करते हुए  कहा कि  50 साल से हमारा  क्लब जरूरतमंद छात्रों को बजीफे और आर्थिक मदद देता आ रहा है और आगे भी देता रहेगा। इस मौके पर  लांयन मितुल चोपड़ा, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह  ,डाक्टर अमरजीत सैनी,  लांयन मोहित सलूजा,ऐ के बहल, अरुण विशिष्ट, ईंजी गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य लायंस सदस्य भी उपस्थित थे।