सभी अटकलों पर लगा विराम, रमनीक सिंह रंधावा ने संभाला जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पद

जालंधर, 4 सितंबर : रमनीक सिंह रंधावा ने आज बेहद सादे ढंग से जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पद संभाल लिया। परमात्मा के आगे अरदास करने के बाद पदभार ग्रहण करते हुए चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने कहा कि उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारी को वह पूरी मेहनत और समर्पण भाव से निभाएंगे।
उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ पूरा करेंगे और लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए अपील की कि मौजूदा समय में पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और ऐसे समय में पंजाब और पंजाबियों को सबके सहयोग की आवश्यकता है।
यहां बताने लायक है कि उनकी नियुक्ति की घोषणा होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा नोटिफेकिशन जारी होने के बावजूद लंबे समय तक उन्होंने अपना पद नहीं संभाला था। जिसके बाद शहर में कई तरह की अटकलों का बाज़ार गर्म होने लगा था। जिसमें सबसे बड़ी अटलक जो लगाई जा रही थी, वह यह कि जालंधर सैंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली को इस पदा का दावेदार बताया जा रहा था। हालांकि उनकी तरफ से कभी भी ऐसी कोई इच्छा ज़ाहिर तक नहीं की गई थी। बावजूद इसके पूर्व चेयरमैन राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने एवं रमनीक सिंह रंधावा के पद ग्रहण न करने को नितिन कोहली के साथ जोड़कर दिखाया जा रहा था। मगर अब रमनीक सिंह रंधावा द्वारा अपना पद संभालने के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है और साथ ही साथ आम जनता के जालंधर इंप्रूवमैंट ट्रस्ट को लेकर रूके हुए काम जल्दी होने की उम्मीद एक बार फिर से जग गई है।

Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

_11212022062429.webp)