02:08 Tue, Apr 30, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Apr 30, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

Punjab News: पंजाब में लायंस क्लब जालंधर ने दो स्कूलों में किए सार्थक प्रोजेक्ट

PUBLISH DATE: 11-04-2024

Punjab News: पंजाब में लायंस क्लब जालंधर ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  मनीष चोपड़ा की अगुवाई में  पहला कदम फ्री  स्कूल  न्यू रतन नगर व कोशिश चेरीटेवल सोसाइटीज   स्कूल राम दास नगर में  सभी बच्चों  को क्रमश 35000/रूपऐ व 11000/रूपऐ की स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में सहयोग कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा द्वारा करवाया गया।पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा साहब  ने कहा लायंस क्लब जालंधर प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं   जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण,लड़कियों को शादी का सामान देना ,छात्रों की  आर्थिक मदद करने, जरूरतमंद पेशेंट को दबाईंया के लिए  आर्थिक मदद करना,   बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं।
चोपड़ा साहब ने कहा की समाज सेवा के कार्यों  के लिए लांयस क्लब हमेशा तत्पर रहता है।इस मौके पर पूर्व प्रधान लायंन जी डी कुन्द्रा, नवनिर्वाचित प्रधान लायंन श्रीराम आनंद, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,   कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा,पीआरओ खुशपाल सिंह,  सीनियर लांयस सदस्य एन के महेंद्रू,ऐ के बहल, सेवा सिंह, गुरदीप सिंह  ठुकराल,राजेन्द्र रिशी,डाक्टर जे के भाटिया , जी पी जिन्दल त्रिलोचन सिंह छाबड़ा , पहला कदम फ्री स्कूल एंव कोशिश स्कूल ट्रस्ट के प्रधान,शिक्षक   व बच्चे उपस्थित थे।