जालंधर नगर निगम चुनाव नतीजे: 53 वार्डों के नीताजे जारी,13 में BJP, 12 में Congress और 28 AAP Party की जीत

जालंधर: नगर निगम चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद परिणामों की घोषणा हो गई। कुल 53 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 28 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 13 और कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। आप पार्टी ने वार्ड नंबर 4 से जागीर सिंह, वार्ड नंबर 1 से परमजीत कोर और वार्ड नंबर 80 से अशवनी अग्रवाल के साथ कई अन्य वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस के बलराज ठाकुर ने वार्ड नंबर 32 में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के शेरी चट्टा ने वार्ड नंबर 28 से चुनाव जीता।
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 50 में मनदीप सिंह टीटू और वार्ड नंबर 64 में राजीव ढींगरा ने जीत हासिल की, जिन्होंने पूर्व मेयर जगदीश राजा को हराया। इस बार के चुनाव में कई उम्मीदवारों ने जबरदस्त मुकाबला पेश किया, जिसमें वार्ड नंबर 57 से आप उम्मीदवार कविता सेठी, वार्ड नंबर 58 से मनीष और वार्ड नंबर 31 से अनूप कौर ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 10 में आप पार्टी के बलवीर बिट्टू, वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस की उमा बेरी, और वार्ड नंबर 40 से भाजपा के अजय कुमार ने भी जीत हासिल की। इस चुनाव में आप पार्टी ने अपने प्रभाव को बनाए रखा है, वहीं भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 25 सीटें मिली हैं। चुनावी नतीजे जालंधर के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाते हैं।

Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

_11212022062429.webp)