09:03 Thu, Aug 21, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Aug 21, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

कुपवाड़ा में शहीद हुए अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान ने प्रकट किया दुःख 

PUBLISH DATE: 23-01-2025

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों की गोलीबारी में पंजाब के मानसा जिले के गांव अकलीया के 24 वर्षीय अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद हो गए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद लवप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि "हम लवप्रीत सिंह के साहस और धैर्य को सलाम करते हैं। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।" 


सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "हमारे जवान हमारा गर्व हैं, चाहे वे अग्निवीर हों या अन्य।"