10:08 Thu, Jul 03, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Jul 03, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

कांग्रेस को बड़ा झटका: नगर निगम चुनावों से पहले पूर्व मेयर जगदीश राजा अपनी पत्नी सहित AAP में हुए शामिल

PUBLISH DATE: 09-12-2024

पंजाब में नगर निगम चुनावों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जालंधर के मेयर जगदीश राजा, जो हाल ही में कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरे रहे हैं ने अपनी पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जगदीश राजा और उनकी पत्नी का पार्टी में स्वागत किया। जगदीश राजा का AAP में शामिल होना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि पंजाब में राजनीतिक खेल तेजी से बदल रहा है और अब सभी की नजरें आगामी नगर निगम चुनावों पर टिकी हुई हैं।