08:26 Mon, Apr 28, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Mon, Apr 28, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में  फल ,स्वीट्स व राशन सामग्री भेंट की 

PUBLISH DATE: 14-10-2024

न्यूज डेस्कः लायंस क्लब जालंधर  ने डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सेवा और ईंटरनेशनल के फूड फार हंगर के आह्वान पर प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन दोनों संस्थायों में फल ,स्वीट्स, चिप्स, भेंट किए और दोपहर का भोजन करवाया । यह दोंनो प्रोजेक्ट्स लांयन ईंजी गुरदीप सिंह व राज कुमार नैयर जी  के सहयोग से करवाए गये।  


 


रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा ने  बताया कि लायंस क्लब जालंधर समाज सेवा के प्रोजेक्ट करता आ रहा है और इस वर्ष के कार्यकाल में भी प्रधान श्रीराम आनंद की अध्यक्षता में फूड फार हंगर,  आंखों के चश्में  का बितरण कैंप और मानवता की सेवा के समाजिक कार्य , पौधारोपण व संजीवनी होम में बैटरी इन्वर्टर उपलब्ध कराना,अंधविद्यालय के नये भवन बनाने में मदद करना,कन्यादान में भागीदारी करना, जरूरतमंद परिवारो को राशन ,छात्र को काॅलेज में  पढ़ने के लिए आर्थिक मदद,जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीनें देना,निशुल्क सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीपार्लर कोर्स करवाना आदि, 100 दिन में 30 सर्विस प्रोजेक्ट्स करना काबिल ए तारीफ है  ।गुलशन अरोड़ा ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया ।इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी,पीआरओ सेवा सिंह, सीनियर लांयस सदस्य   मनोहर लाल गुप्ता, ईंजी गुरदीप सिंह , राज कुमार नैयर, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,खुशपाल सिंह, संजीवनी होम की स्टाफ,अंध विद्यालय स्टाफ,  मैडम पंकज शर्मा व छात्राएं उपस्थित थीं।