09:22 Wed, Nov 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Nov 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था

PUBLISH DATE: 05-11-2025

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में रिंकू हुए नतमस्तक
रिंकू ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास कर सभी के लिए मंगल कामना की


जालंधर, 5 नवंबर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने माडल टाउन और श्री गुरुनानक मिशन चौक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होते हुए सभी लोगों के लिए मंगलकामना की।


 



 


पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने माडल टाउन, श्री गुरुनानक मिशन चौक, कोट सदीक, राजा गार्डन और अनूप नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकते हुए अरदास किया। रिंकू ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।


 



 


सुशील रिंकू ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने सत्य, समानता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया, वही हमारे समाज की वास्तविक नींव है। उन्होंने कहा कि “गुरु साहिब ने सिखाया कि दूसरों की सेवा ही सच्ची उपासना है, और समाज में नफरत नहीं, प्रेम का संदेश फैलाना ही सच्ची श्रद्धा है।