01:44 Thu, Oct 23, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Oct 23, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

हरियाणा सरकार ने 44 आईएएस अफसरों के किए ट्रांसफर, जानिए क्या है इस बड़े फेरबदल का कारण 

PUBLISH DATE: 02-12-2024

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने रविवार रात 44 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इनमें से कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।


- अशोक खेमका को अब परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद सौंपा गया है, वहीं उन्हें अनिल विज के विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
- सुमिता मिश्रा को राज्य का होम सेक्रेटरी बनाया गया है।
- अनुराग रस्तोगी को एफसीआर का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि सुधीर राजपाल को स्वास्थ्य और एविएशन विभाग और चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है।


इन अफसरों को सौंपे गए नए पद:
- सुरेश को हरियाणा भवन, दिल्ली का रेसिडेंट कमिश्नर और उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
- श्यामल मिश्र को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक और फरीदाबाद-गुरुग्राम का सीईओ नियुक्त किया गया है।
- सौजी रजनी कान्थन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
- फूलचंद मीना को अंबाला डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया।


बाकी अफसरों को भी विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के जरिए सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश की है।