02:32 Fri, Oct 24, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Fri, Oct 24, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

सुखबीर बादल ने धार्मिक सजा की पूरी: कल अकाल तख्त में टेकेंगे माथा

PUBLISH DATE: 12-12-2024

श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से शिअद प्रमुख व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सुनाई गई धार्मिक सजा वीरवार को मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा के साथ पूरी हो गई। अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य अकाली नेताओं को तनख्वाह के रूप में सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सुखबीर बादल ने दो दिन मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा की।


वीरवार को दूसरे दिन भी सुखबीर सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। उन्होंने सेवा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार से द्वारपाल के रूप में शुरू की। हाथों में बरछा पकड़कर एक घंटा द्वारपाल बन पहरा दिया। इसके बाद 10 से 11 बजे तक उन्होंने कीर्तन सुना और फिर 11 से 12 बजे तक लंगर हॉल में जूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई गई। सुखबीर बादल की सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन भी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। बता दें कि धार्मिक सजा पूरी होने के बाद अब सुखबीर सिंह बादल 13 दिसंबर (शुक्रवार) को अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब जाकर अरदास करेंगे।