01:07 Mon, Jun 23, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Mon, Jun 23, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

पंजाब से बड़ी खबरः आप पार्टी के प्रदर्शन में मंत्री हरजोत बैंस की उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

PUBLISH DATE: 30-10-2024

न्यूज डेस्कः पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।


इस दौरान पुलिस ने आप के 6 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है। पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सिर से उनकी पगड़ी भी उतर गई।



दूसरी तरफ केंद्र राज्यमंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आप के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की नसीहत दी। AAP के कई नेता व समर्थक बीजेपी दफ्तर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित बत्रा सिनेमा के पास सुबह से ही जुट गए थे। इसके बाद उन्होंने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी मंत्रियों और नेताओं ने बारी बारी से रैली को संबोधित किया।


उधर पुलिस ने भी सुबह से ही बैरिकेडिंग की हुई थी। जैसे ही आप नेता व समर्थक आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुके।


प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरन वाॅटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी आगे बढ़ते गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बिठा थाने भेजना शुरू कर दिया। ​


​​​​ प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी 6 मंत्रियों के साथ कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।