हिमाचल-पंजाब नशा सप्लाई विवाद: कांग्रेस MLA और AAP के बीच शुरू हुआ वर्ड-वॉर"
 
                     हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने पंजाब पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पड़ोसी राज्य में नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और वहां से नशे की सप्लाई सीधे हिमाचल में हो रही है। उनका कहना है कि इससे हिमाचल के युवा भी नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं।चंद्रशेखर ने कहा कि पंजाब में नशे की उपलब्धता ने हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस मुद्दे पर जिम्मेदार है। उनके इस बयान पर पंजाब में प्रतिक्रिया तेज हो गई है।
AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने चंद्रशेखर के बयान को बेहूदा और तथ्यहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वयं सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण किया जाता है, जो पंजाब में भी सप्लाई होता है। नील गर्ग ने बताया कि हिमाचल के कई पिकनिक स्पॉट्स जैसे धर्मशाला, मैक्लोडगंज और कसोल में सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन खुलेआम किया जा रहा है।
नील गर्ग ने स्पष्ट किया कि पंजाब में नशे की समस्या का मुख्य कारण अन्य राज्यों से आने वाली नशे की सप्लाई है, जिसमें हिमाचल, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हिमाचल की सरकार अपने राज्य में नशे की रोकथाम में असफल है, तो उसे दूसरे राज्यों को बदनाम करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही, नील गर्ग ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को भी निशाने पर लेते हुए सवाल उठाया कि वे हिमाचल कांग्रेस विधायक के बयान पर क्यों चुप हैं और क्या वे इसका विरोध करेंगे या समर्थन।
 
                                      
                        Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news
 
               
   _11212022062429.webp) 
               
               
 
                  
                  
                
                
      
       
                
                              _10302025122217.png) 
                               
                              _10252025141151.jpeg) 
                               
                                           
                  _10132025095654.png) 
                                        
                                        
                                        
                                        
                                       _09292025073226.jpeg) 
                                        
                                        
                                       _09182025110746.png) 
                                        
                                       