07:12 Sun, May 05, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, May 05, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

Punjab News: पंजाब का लायंस क्लब जालंधर बना कन्यादान में भागीदार

PUBLISH DATE: 05-04-2024

Punjab News: पंजाब के लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सेवा प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी में काम आने सामान राशन,पंखा, बर्तन व रजांईयां व कपड़े भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में लांयन आर एस आनंद, रवि मलिक, के के बंसल व सुधीर कपूर जी ने सहयोग किया। चोपड़ा जी ने बताया कि सभी लांयस सदस्यों के सहयोग के साथ हमारे क्लब ने सैंकड़ों लड़कियों को शादी के लिए सामान व राशन एंव जरूरतमंद छात्रों को बजीफे कई वर्षों से देते आ रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। दीन दुखियों की मदद करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है।


इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया,उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा,पी आर ओ खुशपाल सिंह, रिटायर ऐ सी पी बी आई एस काहलों, पूर्व प्रधान आर एस आनंद, रवि मलिक,संजीव मड़िया, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी ,सीनियर लांयन सदस्य एम एल गुप्ता, के के बंसल, सुधीर कपूर,जनक राज,ऐ के बहल ,सुरेंद्रसिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, मनजिंदर सिंह व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।