पंजाब एमसी चुनाव: भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए गुरमीत सिंह
                     पंजाब में नगर निगम चुनाव के पहले भाजपा के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। जालंधर में हाल ही में पांच नेताओं के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के बाद, बरनाला में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गुरमीत सिंह, जो दो बार हंडियाया नगर परिषद के पार्षद रह चुके हैं और बरनाला जिले के भाजपा के तीन बार के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन की। उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी AAP में शामिल हुए हैं।
गुरमीत सिंह के साथ भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरिंदर सिंह सिद्धू, चरणप्रीत सिंह और बूटा सिंह भी शामिल हुए। इन नेताओं के AAP में जाने से पार्टी को बरनाला में मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में इन नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस बार के नगर निगम चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा। अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि लोग आप सरकार के कार्यों से खुश हैं और अब नगर प्रशासन भी AAP को सौपना चाहते हैं।
                                      
                        Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
 - Daily news update
 - intact news
 
               
   
              
               
                  
                  
               
                
      
      
                              
                              
                              
                              
                                          
                                          
                  
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       