09:03 Thu, Jul 03, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Jul 03, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बनी तनाव की स्थिति, अंबाला में इंटरनेट सेवाएं गई बंद

PUBLISH DATE: 06-12-2024

पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। अब किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसान संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। किसानों ने दिल्ली जाने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी, लेकिन हरियाणा पुलिस का कहना है कि किसान पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति लेकर आएं। हरियाणा ने किसानों से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की अपील की और बातचीत के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति देने की बात कही।


इसी दौरान एक किसान शेड पर चढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर नीचे उतार लिया। इससे पहले कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़ गए थे, तब पुलिस ने उन पर स्प्रे किया। किसानों का आरोप है कि यह स्प्रे मिर्ची वाला था, जिससे उनकी आंखों में जलन हो रही थी। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।