10:01 Fri, Jul 18, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Fri, Jul 18, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में दोपहर का भोजन करवाया

PUBLISH DATE: 18-07-2025

जालंधर, 18 जुलाई : लायंस क्लब जालंधर ने  सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान लायंन प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में फल,स्वीट्स भेंट किए एंव सभी को दोपहर का खाना भी खिलाया।


 



 


 


क्लब प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्दू ने कहा, कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, इसलिए हम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना,राशन वितरण करना यह हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है।हम समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार   प्रोजेक्ट कर रहे हैं,क्लब मानवता की सेवा पर काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।


इस प्रोजेक्ट में लांयन विशाल चौहान ने योगदान किया।


इस मौके पर पीआरओ सुरेंद्र सिंह,जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी,ऐ के बहल,सेवा सिंह, खुशपाल सिंह,त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।