06:16 Tue, Apr 30, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Apr 30, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

Punjab News: पंजाब के लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में खिलाया दोपहर का भोजन

PUBLISH DATE: 08-04-2024

Punjab News: पंजाब के लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर प्रोग्राम के तहत प्रधान मनीष चोपड़ा के दिशा निर्देश  से उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में  मखदूम पुरा   पिंगलवाड़ा में सभी रहने वालों को  दोपहर  का भोजन करवाया।इस प्रोजेक्ट में सहयोग लांयन एन के कांसरा ने किया।
 मल्होत्रा  साहब ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और ऐसे ही संस्थानों में मदद करनी चाहिए। हमारा क्लब प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई  में लगातार हर तरह के प्रोजेक्ट्स जो कि समाज व मानवता की सेवा के लिए हों   करता आ रहा है । इस मौके पर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा    ,पीआरओ खुशपाल सिंह,  ऐ के बहल,ईजी:गुरदीप सिंह,  सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।