जालंधर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से हुआ घायल, पुलिस ने इस नेता को किया गिरफ्तार
                     जालंधर के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बताते चले कि जालंधर के एक गांव में मौजूदा सरपंच ने पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। बता दें छाती में गोली लगने के कारण व्यक्ति बुसरी तरह से घायल हो गया और अब उसका इलाज जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना भोगपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को काला बकरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने इस की जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा के तलविंदर सिंह के रूप में की गई है। तलविंदर की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसका लाइसेंसी हथियार और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसी के साथी डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि रात में दोनों पक्ष हुल्लड़बाजी करते हुए आमने सामने हो गए। रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली उसकी छाती में लगी।
                                      
                        Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
 - Daily news update
 - intact news
 
               
   
              
               
                  
                  
               
                
      
      
                                          
                                          
                                          
                                          
                                          
                  
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       
                                       