06:16 Sat, May 31, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, May 31, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

कांग्रेसी नेत्री रजनी मट्टू, आप नेता विकास गिल और विशाल गिल ने अपने कई साथियों सहित ज्वाइन की भाजपा

PUBLISH DATE: 12-12-2024

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनावों में नॉर्थ हल्के से विरोधियों को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस की पूर्व पार्षद रजनी मट्टू, पार्षद पति आप नेता विकास गिल और विशाल गिल ने सैकड़ों साथियों समेत भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ने विकास गिल को वार्ड नंबर 72 से अपना उम्मीदवार बनाया है।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की, राजेश नन्हा, शाम शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी ने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार निगम चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।


दविंदर कालिया और गोपाल कृष्ण सोनी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि नॉर्थ हल्के में भाजपा के बढ़ते जनादर से कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों की निगम चुनावों में हार सामने दिखाई दे रही है।