अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को किया गया नजरबंद, जानें क्या है कारण

लोकसभा हलका खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनका आज मोहाली जाने का कार्यक्रम था, जहां वे कौमी इंसाफ मोर्चे में शामिल होने वाले थे। सूत्रों के अनुसार, बंदी सिंहों की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चे को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर तरसेम सिंह अपने सहयोगियों के साथ इंसाफ मोर्चे में उपस्थित होना चाहते थे।
पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव की घेराबंदी कर दी और सांसद अमृतपाल सिंह के घर के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि, तरसेम सिंह को नजरबंद किए जाने के संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

_11212022062429.webp)