
कृषि कानून की कॉपियां फूंक डीसी दफ्तर के बाहर किसानों ने मनाया लोहड़ी का त्यौहार
0 comments
👉 बोले जब तक कानून रद्द नहीं होते ऐसे ही चलते रहेंगे प्रदर्शन
👉 गणतंत्रता दिवस पर निकलेगी विशाल ट्रैक्टर रैली
(जतिन मरवाहा) : लोहड़ी का पावन त्यौहार रेवड़ी व मूंगफली जलाकर मनाया जाता है, लेकिन किसानों द्वारा इस बार केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए 3 खेती कानूनों को की प्रतियां जलाकर मनाया गया है। दिल्ली में बैठे किसान संयुक्त मोर्चा के आदेश के बाद पंजाब भर में खेती कानून की प्रतियां जलाई गई।
इसी के चलते जालंधर में भी भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए खेती की प्रतियां जलाई और कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते उनको यह पावन त्यौहार इस तरह से बनाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि आज का प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ किया है और जब तक यह कानून वापस नहीं लेते, वह इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे।