
कल क्या रहेगा बंद , कौन करेगा हड़ताल
-किसने श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीयव्यापी आंदोलन का किया आवाहन
(HNI ब्यूरो) : मांगो को लेकर कर्मचारी निरन्तर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते LIC, GIC के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक दौरान कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल रहेगी। हड़ताल में बैंक कर्मचारी और बीमा कर्मचारी भाग लेंगे।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। जिसमें अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने भी शामिल होने की घोषणा की है।
एआईबीए ने कहा कि 26 नवंबर को बैंक कर्मचारी भी अपनी मांगों को रखेंगे श्रम कानून के अलावा इन पर भी हमारा फोकस रहेगा। बैंक कर्मियों की तरफ से बैंक निजीकरण का विरोध आउटसोर्सिंग में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का विरोध और सर्विस चार्ज में कटौती जैसी मांगे रहेंगी।
भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है इसके सदस्यों में विभिन्न सार्वजनिक में पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों और कुछ विदेशी बैंकों के 400000 कर्मचारी शामिल हैं।
अमृतलाल अध्यक्ष, पीबीईएफ जालंधर और वेद कुमार ने कर्मचारियों से अपील की है की एकजुट होकर हड़ताल का साथ दे ताकि सरकार तक हमारी आवाज पहुंच सके।